सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Meesho product इंस्टाग्राम फेसबुक से लिंक कैसे करे ?और इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर क्या है !

Meesho product इंस्टाग्राम मैं और फेसबुक से लिंक कैसे करे ?

इंस्टाग्राम सेलिंग11th March 2022

 इस्टाग्राम को फेसबुक से जोड़ने पर आपको सिर्फ एक बटन दबाकर इन दोनों प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में संभावित कस्टमर तक पहुँचने में काफ़ी मदद मिलेगी। जब से फेसबुक ने इंस्टाग्राम को ख़रीदा है, इन दोनों को एक साथ काम करने के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है जिसका सीधा सा मतलब है कि इन दोनों को मिलाकर आप बड़ी आसानी से एक साथ बहुत से कस्टमर को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। इन जाने - माने बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जुड़ जाने से आपकी एक कामयाब बिज़नेस तौर पर पहचान बनेगी और आप अच्छा बिज़नेस करेंगे। साथ ही याद रखें कि इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया कंटेंट  फेसबुक पर काम करेगा, लेकिन फेसबुक पोस्ट इंस्टाग्राम पर काम नहीं करेगा।

इस्टाग्राम को फेसबुक से क्यों लिंक करें?

क्रॉस ऐप टूल तक पहुँच: इंस्टाग्राम और फेसबुक को लिंक करने से  आप कुछ ज़रूरी टूल जैसे -अपॉइंटमेंट बुकिंग टूल, कैमरा इफैक्ट आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मैसेज के लिए एक ही इनबॉक्स : फेसबुक और इंस्टाग्राम को जोड़ने पर आप मैसेंजर और इंस्टाग्राम के सभी मैसेज को एक ही इनबॉक्स में मैनेज कर सकते हैं।

ज़्यादा लोगों तक पहुंच;  आप सिर्फ एक क्लिक में आपके इंस्टाग्राम और फेसबुक से जुड़े संभावितऑडियंस तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। इसका मतलब यह है कि आपकी एक पोस्ट पर आपको दोगुना फ़ायदा होगा।

हाई - रिजॉल्यूशन फोटो: जब आप इन दो प्लेटफॉर्म को लिंक करते हैं तो हाई रिजॉल्यूशन फोटो को शेयर करना काफ़ी आसान हो जाता है। यह आपके लिए बहुत ज़रूरी है क्योंकि आकर्षक फोटो और वीडियो शेयर करने से आपके ब्रांड की पहचान बढ़ती है और ये आपके प्रॉडक्ट को ऑनलाइन हाईलाइट करते हैं।

फेसबुक और इंस्टाग्राम को कैसे लिंक करें?


इंस्टाग्राम को फेसबुक से लिंक करने के लिए बस कुछ ही क्लिक की ज़रुरत पड़ती है। तो चलिए जानते हैं कि इन दोनों प्लेटफॉर्म को कैसे जोड़ा जाता है।


  1. अपने प्रोफ़ाइल पर जाकर 'Options' आइकॉन को टैप करें।
  2. 'Settings' पर टैप करें।
  3. 'Account' पर क्लिक करके, फिर लिंक्ड अकॉउंट पर टैप करें।
  4. 'Facebook' पर  टैप करें और अपनी फेसबुक लॉग इन जानकारी डालें। इसके बाद आपको लिंक अकॉउंट सेक्शन पर फेसबुक ऑप्शन पास एक नीला निशान दिखाई देगा।
  5. फेसबुक और इंस्टाग्राम को लिंक करना वास्तव में एक मजेदार और फ़ायदे वाला काम है। इसमें कोई शक नहीं कि इससे आपके प्रॉडक्ट को लोकप्रिय बनाने के बेहतर मौके मिलेंगे। तो फिर देर किस बात की है! आगे बढ़ें और दोनों प्लेटफॉर्म को जोड़कर इसका भरपूर फ़ायदा उठाइए। हैप्पी रीसेलिंग




इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर किस तरह मदद कर सकते हैं?

इंस्टाग्राम सेलिंग11th March 2022

इंस्टाग्राम सेल्स को बढ़ाने के लिए सबसे असरदार प्लेटफॉर्म में से एक है। और, इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर वो होते हैं जो अपनी लाइफस्टाइल, अपने पहनावे और स्टोरी के जरिए एक अच्छी फॉलोइंग हासिल करते हैं। इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर में आपके ब्रांड को बनाने और प्रॉडक्ट का प्रचार करने की काफी क्षमता होती है। आइए देखते हैं कि ये किस तरह आपके ऑनलाइन बिज़नेस में मदद कर सकते हैं।





इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर होने के फ़ायदे:


इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर आपके टारगेट ऑडियंस तक पहुंचने का सीधा रास्ता हो सकते हैं। उनके फ़ॉलोअर्स के साथ मजबूत और ईमानदार रिश्ते के कारण, वे ऑडियंस के प्रॉडक्ट लेने के फैसले पर असर डाल सकते हैं।

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर का अपने फ़ॉलोअर्स पर गहरा असर होने के कारण वे आपके ब्रांड को और भी ज़्यादा भरोसेमंद बना सकते हैं। 

इन्फ्लुएंसर खुद भी काम करते हैं; तो आपके पास अपने प्रॉडक्ट को दूसरे तरीकों से प्रमोट करने के लिए काफी समय मिलेगा।

इन्फ्लूएंसर अपने फ़ॉलोअर्स को आपको फॉलो करने का कह कर आपकी इंस्टाग्राम फॉलोइंग भी बढ़ा सकते हैं।

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर कैसे ढूंढे?


वैसे तो, आप फ़ॉलोअर्स हासिल करके और अपने प्रॉडक्ट शेयर करके खुद ही इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर बन सकते हैं। लेकिन, अगर आपके पास काम फ़ॉलोअर्स है, तो आप इंस्टाग्राम पर सीधे तौर पर उन इन्फ्लुएंसर के साथ जुड़ सकते हैं जिनकी फॉलोवर डेमोग्राफिक आपकी ज़रूरतों से मिलती हो। उदाहरण के लिए, अगर आप कपड़ों के रीसेलिंग बिज़नेस में हैं, तो आप उन इन्फ्लुएंसर से जुड़ सकते हैं जिनके पोस्ट फैशन पर होते हैं। इन इन्फ्लुएंसर को लुभाने के लिए आपको मुफ्त प्रॉडक्ट देना पड़ सकता है या कभी-कभी पेमेंट भी करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी तरफ, अगर आपके कस्टमर के साथ कई फ़ॉलोअर्स जुड़े हैं, तो आप उन्हें आपसे खरीदे प्रॉडक्ट के साथ आपके बिज़नेस को टैग करने के लिए बोल सकते हैं।


किसी भी हालत में, आप प्रॉडक्ट को बेचने के मामले में आपके रीसेलिंग बिज़नेस में ज़बरदस्त बढ़त देखेंगे। आगे बढ़ें और इस इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर तकनीक को अपने रीसेलिंग स्ट्रेटेजी में शामिल करें और मीशो का इस्तेमाल करके और ज़्यादा मुनाफ़ा कमाएं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मीशो मेंटरशिप प्रोग्राम क्या हे?

  मीशो मेंटरशिप प्रोग्राम के बारे में वो सब मैं जानकारी प्रदान करता हूँ शुरुआत 8 अप्रैल 2020 Meesho Mentorship Program नए पुनर्विक्रेताओं को अपना व्यवसाय बढ़ाने और अपना पहला ऑर्डर प्राप्त करने में मदद करने के लिए एक चौदह-दिवसीय शैक्षिक कार्यक्रम है। नए पुनर्विक्रेताओं के साथ एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है और उन्हें विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है। प्रशिक्षण सत्र में नियोजित गतिविधियां और पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद प्रमाणन सत्र शामिल हैं। गतिविधियां : इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपने पूरे कार्यकाल में नियोजित गतिविधियों का एक सेट है। ये गतिविधियाँ शुरुआती लोगों को आगे एक सफल पुनर्विक्रय कैरियर बनाने के लिए तैयार करती हैं। गतिविधियों में से कुछ हैं: कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों की व्याख्या समुदाय दिशानिर्देशों की व्याख्या करना व्हाट्सएप ग्रुप बनाना और बिजनेस पेज का नामकरण Meesho ऐप से कैटलॉग साझा करना WhatsApp प्रसारण बनाना पहला आदेश देना समुदाय साइन-अप फेसबुक पेज बनाना और पेज पर उत्पादों को साझा करना ऑनलाइन बिक्री समूहों में शामिल होना Instagram शॉप बनाना और वहाँ पोस्ट करना...

मीशो मंडी से reselling कैसे करे?

 मीशो मंडी से reselling कैसे करे? उत्पादों की खोज करें1 अप्रैल 2022 नमस्कार मीशो एंटरप्रेन्योर्स! हम वर्तमान में COVID 19 उर्फ ​​​​कोरोनावायरस के वैश्विक खतरे में हैं। हम संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने और हमें और अपने देश को सुरक्षित रखने के लिए घर के अंदर रह रहे हैं। मीशो को पता है कि आप सुरक्षित रहने के लिए घर के अंदर रहकर अपना बिजनेस चलाना चाहते हैं। हम यहां दरवाजे पर आपकी दैनिक आवश्यक चीजों के साथ आपकी सहायता करने के लिए हैं। अब, आप और आपके ग्राहक मीशो से किराने का सामान प्राप्त करके बड़ी भीड़ से बच सकते हैं। मीशो मंडी क्या है? Meesho Meesho Mandi सेक्शन में गुणवत्ता वाले फलों और सब्जियों के कैटलॉग को मिलाता है. आप स्थानीय दुकानों की तुलना में अपने ग्राहकों को आवश्यक वस्तुओं को 20-30% कम कीमत पर बेच सकते हैं। Meesho ताजा किराने का सामान वितरित करेगा ताकि आप मार्जिन कमा सकें और अपने ग्राहकों को आवश्यक किराने का सामान प्रदान कर सकें। मीशो की प्राथमिकता आपकी सुरक्षा और आपके व्यवसाय की निरंतर बिक्री है। अपने ग्राहकों को बेचें और दिखाएं कि आप उनके लिए हैं। वहाँ क्या है? आपको आलू, प्य...

मीशो earn & learn को कैसे रीसेल करें?

 मीशो earn & learn को कैसे रीसेल करें? मीशो अर्न एंड लर्न को कैसे रीसेल करें? ताजा खबर1 अप्रैल 2022 Hello, मीशो रीसेलर्स! अगर कुछ ऐसा है जो इन हाल के अभूतपूर्व समय ने हमें सिखाया है, यानी हर समय तैयार रहना है। शिक्षा एक ऐसी चीज है जिसे किसी भी कीमत पर बाधित नहीं किया जाना चाहिए। Students के लिए चौबीसों घंटे सीखने को और अधिक सुलभ बनाने के लिए, मीशो आपके लिए सर्वोत्तम-रियायती कीमतों में 'अर्न एंड लर्न' पैकेज लेकर आया है। आप इस लॉकडाउन अवधि के दौरान भी अपने ग्राहकों को पैकेजों को फिर से बेच सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आइए एक स्पष्ट विचार प्राप्त करने के लिए मीशो पर उपलब्ध शिक्षा पैकेजों पर एक नज़र डालें। मीशो earn & learn पैकेज में शामिल हैं: बच्चों और वयस्कों के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम सामग्री जैसे कोडिंग, गणित, वाणिज्य आदि मॉक टेस्ट और लाइव वीडियो विशेषज्ञ शिक्षकों के साथ 1-1 संदेह स्पष्टीकरण शीर्ष आईसीएसई, सीबीएसई और विभिन्न राज्यों सहित 20 बोर्ड IIT-JEE, NEET आदि के लिए प्रतियोगी परीक्षा सामग्री ऑनलाइन अंग्रेजी बोलने वाले पाठ्यक्रम आईईएलटीएस पाठ्यक्रम सामग्री मॉक...